Categories BSEH HTET

नवंबर में होगा एचटेट, शिक्षा बोर्ड करेगा आयोजित

हरियाणा पात्रता परीक्षा को लेकर छाए असमंजस के बादल छट गए हैं। शिक्षा बोर्ड प्रशासन की दलीलें कामयाब हो गई हैं और अब कर्मचारी चयन आयोग नहीं, बल्कि शिक्षा बोर्ड ही एचटेट का संचालन करेगा। इसके साथ ही बोर्ड प्रशासन ने पूर्व में निर्धारित की गई संभावित समय सारिणी पर ही एचटेट का आयोजन करवाना तय कर लिया है। गौरतलब है कि एचटेट को लेकर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग व हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के बीच पिछले करीब छह माह से खींचतान चली आ रही थी। एक बार तो लगभग तय हो गया था कि आने वाला एचटेट शिक्षा बोर्ड की बजाए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग करेगा। लेकिन इस बीच शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने एचटेट चयन आयोग को देने से इंकार करते हुए प्रदेश सरकार के समक्ष दलील पेश की थी।

आखिरकार सरकार ने बोर्ड अधिकारियों के पक्ष को सहमति दे दी है। जाहिर है कि एचटेट को लेकर छाई असमंजस के चलते हजारों भावी शिक्षकों का इंतजार लंबा होता जा रहा था। लेकिन अब उन्हें इसकी तैयारियों में जुट जाना चाहिए। क्योंकि बोर्ड प्रशासन ने नवंबर में एचटेट के आयोजन की पुन: तैयारी शुरू कर दी है।

सरकार ने दे दी है सहमति: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह व सचिव अनिल नागर ने कहा कि अब स्पष्ट हो गया है कि एचटेट शिक्षा बोर्ड ही करवाएगा। बोर्ड ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। नवंबर माह में एचटेट होना लगभग तय है।

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

07 और 08 दिसंबर 2024 को होगी हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2024

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2024 का आयोजन 7…

HTET की वैधता Lifetime करने के बाद हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला – नई HTET Certificate नहीं होंगे जारी

स्कूल शिखा विभाग, चंडीगढ़  (हरियाणा सरकार) के द्वारा 06 अगस्त 2024 को एक पत्र जारी…

HTET 2022 – आवेदन की तिथि को 30 सितम्बर 2022 तक बढ़ी

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के द्वारा आयोजित करवाए जाने वाले हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2022…