राष्ट्रीय युवा दिवस : 12 जनवरी 2017 को संपूर्ण देश में मनाया गया।



12 जनवरी, 2017 को संपूर्ण देश में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ मनाया गया।
केंद्र सरकार ने इस दिवस को मनाने की घोषणा सर्वप्रथम 1984 में थी.


महत्त्वपूर्ण तथ्य :
  • 12 जनवरी, 2017 को संपूर्ण देश में 33वां राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day) मनाया गया।
  • यह दिवस समाज सुधारक, दर्शनिक और सुप्रसिद्ध विचारक स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
  • उल्लेखनीय है कि 12 जनवरी, 2017 को स्वामी विवेकानंद की 154वीं जयंती मनाई गई।
  • केंद्र सरकार द्वारा इस दिवस को मनाने की घोषणा वर्ष 1984 में की गयी थी।
  • जिसके पश्चात वर्ष 1985 से स्वामी विवेकानंद की जयंती को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाया जाने लगा।
  • स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी, 1863 को कोलकाता में हुआ था।
  • इनका वास्तविक नाम नरेंद्रनाथ दत्त था।
  • 11 सितंबर, 1893 में उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था।
  • उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना बेलूर मठ, पश्चिम बंगाल में की थी।
  • इनके गुरु का नाम रामकृष्ण परमहंस था।
  • 4 जुलाई, 1902 में स्वामी विवेकानंद का निधन हो गया।

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

भिवानी जिले के तिगड़ाना में चल रही खोदाई में मिले फियांस की चूड़ियां और मनके

भिवानी जिले के तिगड़ाना में चल रही खोदाई में फियांस की चूड़ियां और मनके मिले…

मछली पालन को बढ़ावा देगी सरकार – लगभग 2000 मछली फार्म बनाएगी सरकार

हरियाणा की खट्टर सरकार राज्य में मछली पालन को बढ़ावा देगी। खारे पानी की उपलब्धतता…

सूरजकुंड क्राफ्ट मेला – राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा विधिवत उद्घाटन। महत्वपूर्ण जानकारी

16 दिवसीय 34वां सूरजकुंड मेला 1 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। 34वां सूरजकुंड…