Categories Recommended

हरियाणा में नहीं होगीे "अनुबंध कर्मचारी" की भर्ती

हरियाणा के सरकारी विभागों में अब ठेके पर कर्मचारी रखने का सिस्टम खत्म होगा। सभी भर्तियां आउटसोर्सिग पॉलिसी पार्ट- के तहत होंगी। नियमित भर्तियां फिलहाल रुकी हुई हैं जिससे पहले से कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे विभागों में काम का बोझ बढ़ना तय है। कर्मचारी संगठनों ने लंबे समय से ठेकेदारी प्रथा के खिलाफ झंडा उठाया हुआ था। हाल ही में मुख्यमंत्री के साथ हुई कर्मचारियों की वार्ता में भी यह मसला उठा। सीएम के सकारात्मक रवैया दिखाने के बाद सरकार ने विभागों में ठेकेदारों के माध्यम से होने वाली भर्ती पर रोक लगा दी है। पहले चरण में स्वास्थ्य, खेल तथा चिकित्सा शिक्षा विभागों में स्वीकृत रिक्त पदों पर कर्मचारियों की भर्ती आउटसोर्सिग पॉलिसी पार्ट- के तहत की जाएंगी। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि युवाओं का शोषण रोकने के लिए विभागाध्यक्षों को उक्त निर्देश दिए गए हैं। अकसर ठेकेदार द्वारा अनुबंध पर रखे कर्मचारियों के उत्पीड़न की शिकायतें मिलती हैं। इससे कर्मियों का मनोबल गिरता है और परिणाम भी अच्छे नहीं मिलते।

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पटवारी भर्ती में आर्थिक आधार पर आरक्षण पर रोक

हरियाणा में चल रही 579 पटवारियों की भर्ती प्रक्रिया में आर्थिक आधार पर आरक्षण पर पंजाब…

TGT और प्रिंसिपल ट्रांसफर : नहीं बढ़ेगा विकल्प भरने का समय, आज सुबह 11 बजे तक का है समय

हरियाणा शिक्षा विभाग में टीजीटी और प्रिंसिपल की ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया के तहत अपने पसंदीदा…

RTI के लिए कैसे करें आवेदन

सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के तहत सूचना पाने के लिए सादे कागज पर हाथ से…