Haryana Patrika Updates डीजिटल इंडिया : अब ड्राइविंग लाइसेंस में लगी चिप देगी आपकी हर हरकत की जानकारीे, वाहन की गति का होगा रिकॉर्ड

डीजिटल इंडिया : अब ड्राइविंग लाइसेंस में लगी चिप देगी आपकी हर हरकत की जानकारीे, वाहन की गति का होगा रिकॉर्ड

आपका ड्राइविंग लाइसेंस आपकी गतिविधियों की जानकारी महकमे तक पहुंचाएगा। जी हां, ये अब सच होने जा रहा है| आपके द्वारा तेज गति से वाहन चलाने पर आपके  ड्राइविंग लाइसेंस(डीएल) में लगी चिप परिवहन अधिकारी के सामने पूरी पोल खोल देगी।

इसी चिप को जीपीएस के माध्यम से जोड़ा जाएगा। केंद्रीय परिवहन मंत्रलय ने वाहन फोर शुरू करने के लिए मुख्य सर्वर स्थापित करने के साथ ही इसे जीपीएस से जोड़ दिया है। मुख्य सर्वर से पूरे देश के परिवहन कार्यालय के सरवर को जोड़ा जा रहा है। कई राज्यों में तो यह सिस्टम काम करने लगा है। हरियाणा में भी यह सुविधा जल्द ही शुरू होने जा रही है। डिजिटल इंडिया के तहत कार्य कर रहे वाहन फोर के माध्यम से वाहन व इसके चालक पर आसानी से नजर रखी जा सकेगी। इसका फंडा यह है कि स्मार्ट डीएल में लगी चिप को जीपीएस से जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद वाहन चालक की पल-पल की जानकारी मिलती रहेगी। सिस्टम से यह भी पता चल जाएगा कि चालक वाहन को किस गति से संचालित कर रहा है और 24 घंटे तक इसका रिकॉर्ड भी सुरक्षित रहेगा। परिवहन अधिकारी वाहन की गति मानक से अधिक होने के अंदेशे पर चालक के लाइसेंस को हैंड होल्ड मशीन में डालेगा। जिससे वाहन की गति की जानकारी होने के साथ ही 24 घंटे में किस मार्ग पर कितने देर तक वाहन चलाया गया का भी पता चल जाएगा। वाहन से दुर्घटना होने की स्थिति में जानकारी के लिहाज से यह व्यवस्था कारगर साबित होगी। वाहन चालक का पता आसानी से चल सकेगा। डिजिटल इंडिया की तर्ज पर वाहन फोर एक ऐसी व्यवस्था है, जिसमें परिवहन से संबंधित जानकारियां अपडेट होंगी। इसमें कई आधुनिक सुविधाएं भी जुड़ी हुई होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post

HSSC Clerk Question Paper (Advt. No. 10/2015, Cat. No. 1) | HSSC Clerk Written Test/Question Paper DownloadHSSC Clerk Question Paper (Advt. No. 10/2015, Cat. No. 1) | HSSC Clerk Written Test/Question Paper Download

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा आयोजित की जा रही क्लर्क पद के लिए लिखित परीक्षा के प्रश्न-पत्र यहाँ से डाउनलोड करे  HSSC (Haryana Staff Selection Commission) conduct written examination for

निर्वाचन आयोग : वोटर लिस्ट में माता-पिता के स्थान पर पत्नी, गुरू या संरक्षक का नाम भी लिखवाया जा सकेगानिर्वाचन आयोग : वोटर लिस्ट में माता-पिता के स्थान पर पत्नी, गुरू या संरक्षक का नाम भी लिखवाया जा सकेगा

निर्वाचन आयोग द्वारा एक बड़ा बदलाव किया है, जिसके तहत मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाते समय मतदाता अब माता-पिता की जगह अपनी पत्नी, अपने गुरु अथवा संरक्षक का नाम

गृहजिलों में तबादले की मांग, 10 को करनाल में प्रदर्शनगृहजिलों में तबादले की मांग, 10 को करनाल में प्रदर्शन

गृहजिलों में तबादले की मांग को लेकर जेबीटी ने 10 मई को करनाल में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। जेबीटी का कहना है कि पिछले 15 वर्षों से अपने