Haryana Patrika Current Affairs,Exam Special भारत और पाकिस्तान ने किया परमाणु स्थलों की सूचना का आदान प्रदान

भारत और पाकिस्तान ने किया परमाणु स्थलों की सूचना का आदान प्रदान

1 जनवरी 2017 को भारत और पाकिस्तान ने युद्ध की स्थिति के दौरान परमाणु सुविधाओं पर हमला ना करने की प्रतिबद्धता जताते हुए एक दूसरे के साथ परमाणु स्थलों की सूचियों का आदान-प्रदान किया।
महत्वपूर्ण तथ्य
  • 31 दिसंबर 1988 को भारत और पाकिस्तान ने प्रोहिबिशन ऑफ अटैक अगेंस्ट न्युक्लियर इंस्टॉलेशन समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। 
  • भारत और पाकिस्तान ने पहली बार 1 जनवरी 1992 को प्रोहिबिशन ऑफ अटैक अगेंस्ट न्यूक्लीयर इंस्टॉलेशन के तहत सूचियों का आदान प्रदान किया था। इस समझौते के अंतर्गत दोनों देश प्रतिवर्ष 1 जनवरी को एक दूसरे के साथ अपने परमाणु स्थलों की सूचियों का आदान प्रदान करते हैं। 
  • इन सूचियों का आदान-प्रदान नई दिल्ली और इस्लामाबाद में स्थित राजनयिक चैनलों के माध्यम से किया जाता है। इस समझौते पर तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो द्वारा हस्ताक्षर किए गए थे। 
  • 21 मई 2008 को इस समझौते में आंशिक परिवर्तन किया गया। जिसके अंतर्गत प्रतिवर्ष 1 जनवरी और 1 जुलाई को अपने देश की जेलों में बंद एक दूसरे के नागरिकों/कैदियों की सूची का भी आदान प्रदान किया जाता है। 
  • भारत मानवीय मूल्यों के आधार पर भारतीय जेल में बंद पाकिस्तानी कैदियों और मछुआरों से संबंधित समस्त जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post

हज सब्सिडी पर पुनर्विचार करने हेतु अफजल अमानुल्ला की अध्यक्षता में एक 6 सदस्यीय समिति का गठनहज सब्सिडी पर पुनर्विचार करने हेतु अफजल अमानुल्ला की अध्यक्षता में एक 6 सदस्यीय समिति का गठन

12 जनवरी को केंद्र सरकार ने हज सब्सिडी पर पुनर्विचार करने हेतु अफजल अमानुल्ला की अध्यक्षता में एक 6 सदस्यीय समिति का गठन किया 12 जनवरी, 2017 को केंद्र सरकार

मछली पालन को बढ़ावा देगी सरकार – लगभग 2000 मछली फार्म बनाएगी सरकारमछली पालन को बढ़ावा देगी सरकार – लगभग 2000 मछली फार्म बनाएगी सरकार

हरियाणा की खट्टर सरकार राज्य में मछली पालन को बढ़ावा देगी। खारे पानी की उपलब्धतता और जल भराव वाले क्षेत्रों में मछली पालन फार्म तैयार करने की योजना हरियाणा सरकार

हरियाणा – तथ्यात्मक आंकड़े (जाने हरियाणा के बारे में )हरियाणा – तथ्यात्मक आंकड़े (जाने हरियाणा के बारे में )

राज्य                                          हरियाणा स्थापना दिवस                              1नवम्बर,1966 क्षेत्रफल                                           44,212 वर्ग किमी स्थिति                                          भारत का उत्तर–पश्चिमी राज्य मण्डल (डिवीजन)                          4  (अम्बाला, हिसार, गुङगांव, रोहतक) जिले                                21 उप मण्डल      51 तहसील