Haryana Patrika Haryana Police,Jobs,Updates युवाओ का हरियाणा पुलिस में भर्ती होने का सपना होगा पूरा, निकलेंगी 15 हजार भर्तियां

युवाओ का हरियाणा पुलिस में भर्ती होने का सपना होगा पूरा, निकलेंगी 15 हजार भर्तियां

हरियाणा के युवाओ के लिए पुलिस में भर्ती होने का सुनहरा मौका मिलने वाला हैं, जी हां हरियाणा पुलिस में विभिन्न पदों पर जल्द ही 15 हजार से भी ज्यादा भर्तियां की जाएंगी। जिसमें कांस्टेबल और एसएचओ से लेकर डीएसपी पदों की भर्ती की जाएगी।
दरअसल हरियाणा पुलिस में खाली पड़े पदों को भरने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एक याचिका पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने हरियाणा सरकार को ये निर्देश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट का निर्देश है कि 2018 तक प्रदेश में खाली पड़े 15163 पदों को भरा जाए। कोर्ट ने सख्ती से निर्देशों को लागू करने के लिए भी कहा है। उधर हरियाणा सरकार के वकील ने कोर्ट में आश्वासन दिया है कि भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर कोर्ट के आदेशों को अमल में लाया जाएगा। शीघ्र ही इस पर काम भी शुरू कर दिया जाएगा।
अब ऐसे में यह साफ है कि कोर्ट के निर्देशों के अनुसार सरकार को डेढ़ साल में सभी खाली पदों को भरना होगा। इसके साथ ही पुलिस में भर्ती होने का ख्वाब संजोए हरियाणा के युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है। उम्मीद है कि सरकार जल्द ही खाली पदों को भरेगी और प्रदेश के होनहार बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा।

  • यह खबर आप हरियाणा पत्रिका के माध्यम से पढ़ रहे है।
  • अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आए तो ज्यादा से ज्यादा शेयर एवम् लाइक करे:-www.fb.com/haryanapatrika

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post

कोरोना के ढलते हुए ग्राफ के चलते हरियाणा में खुल सकते हैं स्कूलकोरोना के ढलते हुए ग्राफ के चलते हरियाणा में खुल सकते हैं स्कूल

लगातार कम हो रहे कोरोना ग्राफ के चलते हरियाणा में स्कूल खोले सकते हैं। खबरें आ रही हैं की सरकार जल्द ही  इसके लिए फैसला ले सकती हैं। सुनने में

HSSC : 1139 स्टेनो के पदों के लिए निकली भर्तीHSSC : 1139 स्टेनो के पदों के लिए निकली भर्ती

एच.एस.एस.सी. (हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग) ने 1139 स्टेनो के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां राज्य के अलग-अलग विभागों के लिए की जाएंगी। जिसके लिए जारी किया

विश्व का आठवां महाद्वीप हो सकता है जीलैंडियाविश्व का आठवां महाद्वीप हो सकता है जीलैंडिया

दुनिया में जल्द ही सात से आठ महाद्वीप हो सकते हैं। शोधकर्ताओं ने जीलैंडिया नाम से आठवें महाद्वीप की सिफारिश की है। शुक्रवार को जारी अध्ययन के अनुसार, भारतीय उपमहाद्वीप