Haryana Patrika Current Affairs,Exam Special राष्ट्रीय युवा दिवस : 12 जनवरी 2017 को संपूर्ण देश में मनाया गया।

राष्ट्रीय युवा दिवस : 12 जनवरी 2017 को संपूर्ण देश में मनाया गया।



12 जनवरी, 2017 को संपूर्ण देश में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ मनाया गया।
केंद्र सरकार ने इस दिवस को मनाने की घोषणा सर्वप्रथम 1984 में थी.


महत्त्वपूर्ण तथ्य :
  • 12 जनवरी, 2017 को संपूर्ण देश में 33वां राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day) मनाया गया।
  • यह दिवस समाज सुधारक, दर्शनिक और सुप्रसिद्ध विचारक स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
  • उल्लेखनीय है कि 12 जनवरी, 2017 को स्वामी विवेकानंद की 154वीं जयंती मनाई गई।
  • केंद्र सरकार द्वारा इस दिवस को मनाने की घोषणा वर्ष 1984 में की गयी थी।
  • जिसके पश्चात वर्ष 1985 से स्वामी विवेकानंद की जयंती को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाया जाने लगा।
  • स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी, 1863 को कोलकाता में हुआ था।
  • इनका वास्तविक नाम नरेंद्रनाथ दत्त था।
  • 11 सितंबर, 1893 में उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था।
  • उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना बेलूर मठ, पश्चिम बंगाल में की थी।
  • इनके गुरु का नाम रामकृष्ण परमहंस था।
  • 4 जुलाई, 1902 में स्वामी विवेकानंद का निधन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post

खंदेरी : स्वदेश निर्मित स्कॉर्पियन श्रेणी की दूसरी पनडुब्बीखंदेरी : स्वदेश निर्मित स्कॉर्पियन श्रेणी की दूसरी पनडुब्बी

12 जनवरी, 2017 को भारतीय नौसेना की स्वदेश निर्मित स्कॉर्पियन श्रेणी की दूसरी पनडुब्बी ‘खंदेरी’ का जलावतरण किया गया।जिसके निर्माण के लिए फ्रांस की सहयोगी कंपनी मैसर्स डीसीएनएस ने प्रौद्योगिकी

हरियाणा : सामान्य ज्ञान (भाग – I)हरियाणा : सामान्य ज्ञान (भाग – I)

1966-67 में रेल मार्ग की लंबाई थी 3,245 किमी। अब 4106.26 किमी है । सबसे पहले 8 मई, 1976 में आकाशवाणी रोहतक की हुई स्थापना। पहले हिसार दूरदर्शन केंद्र का

प्रवासी भारतीय दिवस : महत्वपूर्ण तथ्यप्रवासी भारतीय दिवस : महत्वपूर्ण तथ्य

7 जनवरी 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बेंगलुरु, कर्नाटक में 14 वें प्रवासी भारतीय दिवस का शुभारंभ किया। पुर्तगाली प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। हमें ध्यान