Haryana Patrika Current Affairs राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 2016

राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 2016

हाल ही में राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार की घोषणा की गई है। जिसमें प्रतिष्ठित ‘भारत पुरस्कार’ के लिए तर्ह पीजू को चुना गया है.

  • 17 जनवरी 2017 को 25 बच्चों को वर्ष 2016 के राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित करने हेतु चुना गया है।
  • इसमें 12 लड़कियां और 13 लड़के शामिल हैं।इनमें से 4 बच्चों को यह पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान किया जायेगा।
  • प्रमुख पुरस्कार और उनके प्राप्तकर्ताओं के नाम इस प्रकार हैं-भारत पुरस्कार- स्व.कु. तर्ह पीजू (8 वर्ष), अरुणाचल प्रदेश को प्रदान करने की घोषणा की गई है।
  • यह पुरस्कार असाधारण वीरता के लिए दिया जाता है। 
  • पीजू ने अपने दो दोस्तों को डूबने से बचाने में अपने प्राणों की आहुति दे दी।गीता चोपड़ा पुरस्कार-तेजस्विता प्रधान (18 वर्ष) और शिवानी गोंड (17 वर्ष)-दोनों पश्चिम बंगालसंजय चोपड़ा पुरस्कार-1 मास्टर सुमित ममगैन (15 वर्ष)-उत्तराखंडबापू गैधानी पुरस्कार- स्व.कु.रोलुहपुई (13 वर्ष) और स्व.कु. एच. ललहरीयतपुई (14 वर्ष) दोनों मिजोरम, तथा मास्टर तुषार वर्मा (15 वर्ष) छत्तीसगढ़।
  • उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 6 वर्ष से अधिक एवं 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को उनके वीरतापूर्ण कार्यों के लिए प्रदान किया जाता है।
  • वर्ष 1957 से प्रारंभ यह पुरस्कार भारतीय बाल कल्याण परिषद (Indian Council for Child Welfare-ICCW) द्वारा प्रदान किया जाता है।
  • गौरतलब है कि भारतीय बाल कल्याण परिषद ने वर्ष 1987-88 से असाधारण मेधा व बहादुरी के लिए ‘भारत पुरस्कार’ की शुरुआत की।
  • दूसरे विशेष पुरस्कारों गीता चोपड़ा और संजय चोपड़ा पुरस्कार को वर्ष 1978 में शामिल किया गया था।
  • वर्ष 1988-89 में आईसीसीडब्ल्यू द्वारा बापू गैधानी पुरस्कारों की शुरुआत की गई।
  • ये बच्चे 23 जनवरी, 2017 को एक विशेष समारोह में प्रधानमंत्री से पुरस्कार ग्रहण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post

मछली पालन को बढ़ावा देगी सरकार – लगभग 2000 मछली फार्म बनाएगी सरकारमछली पालन को बढ़ावा देगी सरकार – लगभग 2000 मछली फार्म बनाएगी सरकार

हरियाणा की खट्टर सरकार राज्य में मछली पालन को बढ़ावा देगी। खारे पानी की उपलब्धतता और जल भराव वाले क्षेत्रों में मछली पालन फार्म तैयार करने की योजना हरियाणा सरकार

लेफ्टिनेंट जनरल शरथ चंद : भारतीय थलसेना के नए उप-प्रमुख (Vice Chief of Army Staff)लेफ्टिनेंट जनरल शरथ चंद : भारतीय थलसेना के नए उप-प्रमुख (Vice Chief of Army Staff)

भारतीय थलसेना के नए उप-प्रमुख  Vice Chief of Army Staff 13 जनवरी, 2017 को लेफ्टिनेंट जनरल शरथ चंद ने भारतीय थलसेना के नए उप-प्रमुख (Vice Chief of Army Staff) के

भारत और पाकिस्तान ने किया परमाणु स्थलों की सूचना का आदान प्रदानभारत और पाकिस्तान ने किया परमाणु स्थलों की सूचना का आदान प्रदान

1 जनवरी 2017 को भारत और पाकिस्तान ने युद्ध की स्थिति के दौरान परमाणु सुविधाओं पर हमला ना करने की प्रतिबद्धता जताते हुए एक दूसरे के साथ परमाणु स्थलों की