Haryana Patrika Technology,Updates ISRO : देश कहे तो अपना स्पेश स्टेशन बना देंगे

ISRO : देश कहे तो अपना स्पेश स्टेशन बना देंगे

ISRO के चैयर पर्सन एएस किरण कुमार ने कहा है कि सरकार कहे तो इसरो अंतरिक्ष में अपना स्टेशन स्थापित कर सकता है। एक साथ 104 उपग्रहों को प्रक्षेपित कराकर इतिहास रचने से उत्साहित इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) के चेयरपर्सन ने इंदौर में कहा कि वह अंतरिक्ष में देश का अपना स्टेशन विकसित करने में सक्षम है, बशर्ते देश ‘दीर्घकालिक सोच’ के साथ इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए मन बनाए।
इसरो के चेयरमैन एएस किरण कुमार ने यहां एक कार्यक्रम के बाद मीडिया के एक सवाल पर कहा, ‘हमारे पास अंतरिक्ष में भारत का अपना स्टेशन बनाने की पूरी क्षमता है, जिस दिन देश यह स्टेशन बनाने का फैसला कर लेगा, हम इस परियोजना के लिए हां कह देंगे। आप बस नीति बनाकर हमें इसके लिए जरूरी धन और कुछ समय दे दीजिए।’
उन्होंने कहा, ‘अब भी चर्चा होती है कि मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन से तुरंत किस तरह के फायदे लिए जा सकते हैं। इसलिये देश फिलहाल अपना मन नहीं बना सका है कि इस परियोजना (अंतरिक्ष में भारत का स्टेशन) में पूंजी कब लगानी चाहिए।’ किरण कुमार ने जोर देकर कहा कि अंतरिक्ष में भारत का स्टेशन बनाने के लिए ‘लंबी सोच’ रखी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘इस सिलसिले में जितनी जल्दी कदम उठाए जाएं, उतना अच्छा होगा।’उन्होंने यह भी कहा कि इसरो उपग्रह प्रक्षेपण क्षेत्र में देश की क्षमता में वृद्धि के लिए उद्योग जगत के किसी समूह के साथ संयुक्त उपक्रम बनाने पर विचार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post

जेबीटी ज्वाइनिंग : विभाग के छूट रहे पसीनेजेबीटी ज्वाइनिंग : विभाग के छूट रहे पसीने

नवचयनित जेबीटी शिक्षकों को ज्वाइनिंग कराने में शिक्षा विभाग के पसीने छूट रहे हैं। कहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में स्टाफ की कमी शिक्षकों की नियुक्ति में रोड़ा अटका रही

सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने की सोच रही सरकारसरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने की सोच रही सरकार

हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों को एक बार फिर सेवानिवृत्ति उम्र बढ़ने की किरण दिखाई देने लगी है। 8 मई को चंडीगढ़ में अभिमन्यु समिति इस मुद्दे पर मंथन करेगी। हालांकि

अब एक मई से रोज बदलेंगे पेट्रोल-डीजल के दामअब एक मई से रोज बदलेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

पहली मई से पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर रोज बदलेंगी। यह बदलाव अंतरराष्ट्रीय मूल्यों की तर्ज पर होगा। अधिकांश विकसित देशों के बाजारों में इनके दाम रोजाना बदलते हैं। सरकारी तेल