Categories Updates

डीजिटल इंडिया : अब ड्राइविंग लाइसेंस में लगी चिप देगी आपकी हर हरकत की जानकारीे, वाहन की गति का होगा रिकॉर्ड

आपका ड्राइविंग लाइसेंस आपकी गतिविधियों की जानकारी महकमे तक पहुंचाएगा। जी हां, ये अब सच होने जा रहा है| आपके द्वारा तेज गति से वाहन चलाने पर आपके  ड्राइविंग लाइसेंस(डीएल) में लगी चिप परिवहन अधिकारी के सामने पूरी पोल खोल देगी।

इसी चिप को जीपीएस के माध्यम से जोड़ा जाएगा। केंद्रीय परिवहन मंत्रलय ने वाहन फोर शुरू करने के लिए मुख्य सर्वर स्थापित करने के साथ ही इसे जीपीएस से जोड़ दिया है। मुख्य सर्वर से पूरे देश के परिवहन कार्यालय के सरवर को जोड़ा जा रहा है। कई राज्यों में तो यह सिस्टम काम करने लगा है। हरियाणा में भी यह सुविधा जल्द ही शुरू होने जा रही है। डिजिटल इंडिया के तहत कार्य कर रहे वाहन फोर के माध्यम से वाहन व इसके चालक पर आसानी से नजर रखी जा सकेगी। इसका फंडा यह है कि स्मार्ट डीएल में लगी चिप को जीपीएस से जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद वाहन चालक की पल-पल की जानकारी मिलती रहेगी। सिस्टम से यह भी पता चल जाएगा कि चालक वाहन को किस गति से संचालित कर रहा है और 24 घंटे तक इसका रिकॉर्ड भी सुरक्षित रहेगा। परिवहन अधिकारी वाहन की गति मानक से अधिक होने के अंदेशे पर चालक के लाइसेंस को हैंड होल्ड मशीन में डालेगा। जिससे वाहन की गति की जानकारी होने के साथ ही 24 घंटे में किस मार्ग पर कितने देर तक वाहन चलाया गया का भी पता चल जाएगा। वाहन से दुर्घटना होने की स्थिति में जानकारी के लिहाज से यह व्यवस्था कारगर साबित होगी। वाहन चालक का पता आसानी से चल सकेगा। डिजिटल इंडिया की तर्ज पर वाहन फोर एक ऐसी व्यवस्था है, जिसमें परिवहन से संबंधित जानकारियां अपडेट होंगी। इसमें कई आधुनिक सुविधाएं भी जुड़ी हुई होंगी।

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

लिपिकों ने शुरू की सांकेतिक हड़ताल – 35400 बेसिक-पे की मांग के लिए बैठे हड़ताल पर

हरियाणा के लिपिकों ने सोमवार से मूल वेतन 35400 बढ़ाने की मांग को लेकर सभी…

कोरोना के ढलते हुए ग्राफ के चलते हरियाणा में खुल सकते हैं स्कूल

लगातार कम हो रहे कोरोना ग्राफ के चलते हरियाणा में स्कूल खोले सकते हैं। खबरें…

सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने का प्रयास – कक्षा 12वीं तक मिलेगा यूनिफार्म और स्टेशनरी कर खर्च

सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने का प्रयास – कक्षा 12वीं तक मिलेगा यूनिफार्म और…