भारत और पाकिस्तान ने किया परमाणु स्थलों की सूचना का आदान प्रदान

1 जनवरी 2017 को भारत और पाकिस्तान ने युद्ध की स्थिति के दौरान परमाणु सुविधाओं पर हमला ना करने की प्रतिबद्धता जताते हुए एक दूसरे के साथ परमाणु स्थलों की सूचियों का आदान-प्रदान किया।
महत्वपूर्ण तथ्य
  • 31 दिसंबर 1988 को भारत और पाकिस्तान ने प्रोहिबिशन ऑफ अटैक अगेंस्ट न्युक्लियर इंस्टॉलेशन समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। 
  • भारत और पाकिस्तान ने पहली बार 1 जनवरी 1992 को प्रोहिबिशन ऑफ अटैक अगेंस्ट न्यूक्लीयर इंस्टॉलेशन के तहत सूचियों का आदान प्रदान किया था। इस समझौते के अंतर्गत दोनों देश प्रतिवर्ष 1 जनवरी को एक दूसरे के साथ अपने परमाणु स्थलों की सूचियों का आदान प्रदान करते हैं। 
  • इन सूचियों का आदान-प्रदान नई दिल्ली और इस्लामाबाद में स्थित राजनयिक चैनलों के माध्यम से किया जाता है। इस समझौते पर तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो द्वारा हस्ताक्षर किए गए थे। 
  • 21 मई 2008 को इस समझौते में आंशिक परिवर्तन किया गया। जिसके अंतर्गत प्रतिवर्ष 1 जनवरी और 1 जुलाई को अपने देश की जेलों में बंद एक दूसरे के नागरिकों/कैदियों की सूची का भी आदान प्रदान किया जाता है। 
  • भारत मानवीय मूल्यों के आधार पर भारतीय जेल में बंद पाकिस्तानी कैदियों और मछुआरों से संबंधित समस्त जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

भिवानी जिले के तिगड़ाना में चल रही खोदाई में मिले फियांस की चूड़ियां और मनके

भिवानी जिले के तिगड़ाना में चल रही खोदाई में फियांस की चूड़ियां और मनके मिले…

मछली पालन को बढ़ावा देगी सरकार – लगभग 2000 मछली फार्म बनाएगी सरकार

हरियाणा की खट्टर सरकार राज्य में मछली पालन को बढ़ावा देगी। खारे पानी की उपलब्धतता…

सूरजकुंड क्राफ्ट मेला – राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा विधिवत उद्घाटन। महत्वपूर्ण जानकारी

16 दिवसीय 34वां सूरजकुंड मेला 1 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। 34वां सूरजकुंड…