Categories Current Affairs

राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 2016

हाल ही में राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार की घोषणा की गई है। जिसमें प्रतिष्ठित ‘भारत पुरस्कार’ के लिए तर्ह पीजू को चुना गया है.

  • 17 जनवरी 2017 को 25 बच्चों को वर्ष 2016 के राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित करने हेतु चुना गया है।
  • इसमें 12 लड़कियां और 13 लड़के शामिल हैं।इनमें से 4 बच्चों को यह पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान किया जायेगा।
  • प्रमुख पुरस्कार और उनके प्राप्तकर्ताओं के नाम इस प्रकार हैं-भारत पुरस्कार- स्व.कु. तर्ह पीजू (8 वर्ष), अरुणाचल प्रदेश को प्रदान करने की घोषणा की गई है।
  • यह पुरस्कार असाधारण वीरता के लिए दिया जाता है। 
  • पीजू ने अपने दो दोस्तों को डूबने से बचाने में अपने प्राणों की आहुति दे दी।गीता चोपड़ा पुरस्कार-तेजस्विता प्रधान (18 वर्ष) और शिवानी गोंड (17 वर्ष)-दोनों पश्चिम बंगालसंजय चोपड़ा पुरस्कार-1 मास्टर सुमित ममगैन (15 वर्ष)-उत्तराखंडबापू गैधानी पुरस्कार- स्व.कु.रोलुहपुई (13 वर्ष) और स्व.कु. एच. ललहरीयतपुई (14 वर्ष) दोनों मिजोरम, तथा मास्टर तुषार वर्मा (15 वर्ष) छत्तीसगढ़।
  • उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 6 वर्ष से अधिक एवं 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को उनके वीरतापूर्ण कार्यों के लिए प्रदान किया जाता है।
  • वर्ष 1957 से प्रारंभ यह पुरस्कार भारतीय बाल कल्याण परिषद (Indian Council for Child Welfare-ICCW) द्वारा प्रदान किया जाता है।
  • गौरतलब है कि भारतीय बाल कल्याण परिषद ने वर्ष 1987-88 से असाधारण मेधा व बहादुरी के लिए ‘भारत पुरस्कार’ की शुरुआत की।
  • दूसरे विशेष पुरस्कारों गीता चोपड़ा और संजय चोपड़ा पुरस्कार को वर्ष 1978 में शामिल किया गया था।
  • वर्ष 1988-89 में आईसीसीडब्ल्यू द्वारा बापू गैधानी पुरस्कारों की शुरुआत की गई।
  • ये बच्चे 23 जनवरी, 2017 को एक विशेष समारोह में प्रधानमंत्री से पुरस्कार ग्रहण करेंगे।

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

भिवानी जिले के तिगड़ाना में चल रही खोदाई में मिले फियांस की चूड़ियां और मनके

भिवानी जिले के तिगड़ाना में चल रही खोदाई में फियांस की चूड़ियां और मनके मिले…

मछली पालन को बढ़ावा देगी सरकार – लगभग 2000 मछली फार्म बनाएगी सरकार

हरियाणा की खट्टर सरकार राज्य में मछली पालन को बढ़ावा देगी। खारे पानी की उपलब्धतता…

सूरजकुंड क्राफ्ट मेला – राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा विधिवत उद्घाटन। महत्वपूर्ण जानकारी

16 दिवसीय 34वां सूरजकुंड मेला 1 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। 34वां सूरजकुंड…