Categories Current Affairs

21वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव – 2017

16 जनवरी, 2017 के मध्य ‘21वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव’ का आयोजन रोहतक हरियाणा में किया गया। इस महोत्सव का केंद्रीय विषय डिजिटल इंडिया के लिए युवा था.

संबंधित महत्त्वपूर्ण तथ्य
  • 12-16 जनवरी, 2017 के मध्य ‘21वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव’ (21st National Youth Festival-2017) का आयोजन महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी, रोहतक (हरियाणा) में किया गया।
  • इसका आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से हरियाणा सरकार द्वारा किया गया।
  • भारत के सबसे महान युवा प्रतीक स्वामी विवेकानंद की 154 वीं जयंती के अवसर पर इस युवा महोत्सव का आयोजन किया गया।
  • 21 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का केंद्रीय विषय (Theme)-‘डिजिटल इंडिया के लिए युवा’ (Youth For Digital India) था।
  • 12 जनवरी, 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के द्वारा चार दिवसीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।
  • इस महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय गोयल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ किया।
  • महोत्सव में देश भर से लगभग 10000 युवाओं ने भाग लिया।
  • ज्ञातव्य है कि 20वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन रायपुर, छत्तीसगढ़ में किया गया था।

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

भिवानी जिले के तिगड़ाना में चल रही खोदाई में मिले फियांस की चूड़ियां और मनके

भिवानी जिले के तिगड़ाना में चल रही खोदाई में फियांस की चूड़ियां और मनके मिले…

मछली पालन को बढ़ावा देगी सरकार – लगभग 2000 मछली फार्म बनाएगी सरकार

हरियाणा की खट्टर सरकार राज्य में मछली पालन को बढ़ावा देगी। खारे पानी की उपलब्धतता…

सूरजकुंड क्राफ्ट मेला – राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा विधिवत उद्घाटन। महत्वपूर्ण जानकारी

16 दिवसीय 34वां सूरजकुंड मेला 1 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। 34वां सूरजकुंड…